प्लाट विवाद में एक मौत दो घायल
प्लाट विवाद में एक मौत दो घायल
THE BHASWAR TIMES NEWS
जालोर/ प्लॉट के विवाद में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गईं. साथ ही दो जन घायल हो गए. गाड़ियों में आए बदमाशों ने एक ही परिवार पर हमला बोल दिया। सामने आए परिवार के सदस्यों पर गाड़ियां चढ़ाने का प्रयास किया। इस बीच विरोध जता रही बुजुर्ग महिला के ऊपर बदमाशों ने गाड़ी चढ़ा दी जिससे उसकी मौत हो गई।
महिला की बेटी भंवरी देवी और भतीजा सदराम घायल हैं। भंवरी देवी के रीढ़ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू ने बताया कि चितलवाना थाना क्षेत्र के सेसावा गांव में सरकारी स्कूल के सामने पंचायत की आबादी भूमि में प्लॉट है। इस प्लॉट को लेकर परिवार का आरोपी सनावराम जाट के साथ विवाद चल रहा था। में वाली देवी (60) पत्नी खींयाराम खींयाराम विश्नोई के पेट के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। वहां सो रही उसकी बेटी भंवरी देवी और भतीजा सदराम बीच में आए तो उन्हें भी मारने की कोशिश में टक्कर मार दी।इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस कार्यवाही कर रही हें.